IGRSUP Registration 2021 सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण @ igrsup.gov.in

 IGRSUP Registration 2021 Property Marriage can be done online igrsup.gov.in UP Vivah Sampatti Panjikaran, application status & login details are discussed here. IGRSUP Registration 2021 सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण can be done online through igrsup.gov.in. नमस्कार दोस्तों.! आज हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी नई सेवा के बारे में जानकारी लाए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा IGRSUP Registration 2021 Online आरम्भ किये गए हैं। जिसके अंतर्गत आप सम्पत्ति एवं विवाह का पंजीकरण आसानी से करवा सकेंगे। सरकार द्वारा  बहुत से लोगो को लाभ मिलेगा। ऐसे में ऑनलाइन सुविधा का लाभ आम जन आराम से ले पाएंगे। अगर आप भी अपनी सम्पत्ति पंजीकरण। या फिर विवाह पंजीकरण अभी तक नहीं करवा पाएं हैं। तो अब करवाए।

IGRSUP Registration 2021

प्रदेश सरकार, ऑनलाइन माध्यम के जरिये सभी सेवाओं को सरल बना रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक इसका लाभ ले सकें। पहले हर प्रकार के पंजीकरण हेतु आम जन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग भी है जिनके विवाह का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है। परन्तु अब सभी प्रक्रिया सरल होने से आप यह आसानी से घर बैठे करवा सकते हैं।

सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण 2021 हेतु, आवेदक को अपने कार्य से समय निकाल कर तहसील अथवा अन्य सरकारी विभाग जाना पड़ता था। जिसमे समय की बर्बादी निश्चित थी। परन्तु अब आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर पर हे अपने मोबाइल फ़ोन अथवा कंप्यूटर की सहायता से अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, का अभियान है।  भारत को सशक्त बनाना। डिजिटल इंडिया बनाना। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की यह ऑनलाइन सेवा भी उसी से जुड़ी। है।

igrsup.gov.in Registration 2021

इस सेवा से सम्बंधित विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा सभी का कार्यभार लिया गया है। ऑनलाइन वेबसाइट पर आपको सम्पत्ति पंजीकरण से जुड़ी व विवाह पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी। हम अपने लेख में आपको यहाँ उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का ज्ञान प्रदान करेंगे। भारतीय स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत लेखपत्रों के लिए स्टाम्प शुल्क पहले से हे विभाग द्वारा निर्धारित है। जो की आपको पंजीकरण के दौरान भरना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण के अनुसार पांच प्रकार की सुविधाएँ आती हैं। जो व्यक्ति इसमें अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं। वो ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पंजीकरण करवाएं।


UP Sampati Panjikaran 2021

उप्र सम्पत्ति पंजीकरण में आने वाली 5 सुविधाएँ इस प्रकार हैं :-

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की सुविधा
  • औद्योयोगिकी सम्पत्ति पंजीकरण के लिए निवेश मित्र वेब पेज
  • सम्पत्ति पंजीकरण के लिए नियुक्ति की सेवा
  • ऑनलाइन सम्पत्ति को खोजने की सुविधा
  • सम्पत्ति से जुड़ा पूर्ण विवरण

वहीं अगर आप विवाह पंजीकरण करवाना चाहते हैं। तो आप आधार आधारित विवाह पंजीकरण भी करवा सकतें है। इसमें ऑनलाइन माध्यम से आप आसानी से अपना आवेदन पत्र भर ऑनलाइन जमा करवाएं। व आधार कार्ड नंबर की सहायता से इसे आधार आधारित भी बना पाएंगे। इसमें कोई भी नवविवाहित युगल अपना पंजीकरण करवा सकतें हैं। पंजीकरण के लिए लगने वाला शुल्क भी ऑनलाइन भरा जा सकता है।

योजनाIGRSUP Registration 2021 उत्तर प्रदेश
शुरू की गयीमाननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी
विभागस्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग
लाभऑनलाइन सेवा
उद्देश्यउत्तर प्रदेश सम्पत्ति एवं विवाह रजिस्ट्रेशन
लाभार्थीआम जन
आधिकारिक वेबसाइटigrsup.gov.in

UP Property Registration 2021 online

उत्तर प्रदेश स्टाम्प दरें नीचे दी गयी है :

Type of DeedStamp Duty Charges
Sale deed7%
Lease deed200 Rupees
Gift deed60 Rupees to 125 Rupees
Will200 Rupees
Special Power of Attorney100 Rupees
General Power of Attorney10 Rupees to 100 Rupees
Notarial Act10 Rupees
Conveyance60 Rupees to 125 Rupees
Affidavit10 Rupees
Agreement10 Rupees
Bond200 Rupees
Divorce50 Rupees
Adoption100 Rupees

IGRSUP उत्तर प्रदेश पंजीकरण अधिनियम के तहत आने वाले रजिस्ट्रीकरण मंडलों की सूची :

  • अलीगढ
  • आगरा
  • लखनऊ
  • इलाहाबाद
  • बरेली
  • झांसी
  • आजमगढ़
  • फैजापुर
  • कानपुर
  • मेरठ
  • चित्रकूट
  • सीतापुर
  • बस्ती
  • मुरादाबाद
  • सहारनपुर
  • मिर्ज़ापुर
  • वाराणसी
  • देवीपाटन मॉडल
  • प्रयागराज
  • गौतम बुद्ध नगर
  • गोरखपुर इत्यादि।

IGRSU Portal Registration 2021

उत्तर प्रदेश IGRSUP पंजीकरण का उदेश्य :

  • इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आम नागरिक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सेवाओं का लाभ आसानी से ले पायेंगे।
  • इससे सरकारी विभाग व नागरिकों के बीच में पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से लोग अपना बहुमूल्य समय किसी और कार्य में लगा सकते हैं।
  • सरकारी विभाग में पंजीकरण के लिए लगने वाली लाइन भी कम हो जाएगी।
  • नागरिक आसानी से घर बैठे पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

UP Sampati Panjikaran Documents Required – उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण दस्तावेज

  • आवेदक का उत्तर प्रदेश से स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • निवास से जुड़े प्रमाण पत्र
  • संपत्ति को बेचने या खरीदने से जुड़े नागरिको का पहचान पत्र
  • गवाहों के पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • सम्पत्ति / भूमि से जुड़े कागज़ात

IGRSUP Marriage Registration required Documents – उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण दस्तावेज 

  • आवेदन के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • पहचान के लिए आधार कार्ड , वोटर कार्ड अथवा अन्य आईडी प्रूफ संलग्न करना अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण पत्र हेतु बिजली का बिल अथवा टेलीफोन का बिल दे सकते हैं।
  • दंपत्ति का संयुक्त फोटो
  • पास पोर्ट साइज फोटो
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • गवाहों के पहचान पत्र
  • पति -पत्नी का विवाह हलफनामा ( Invitation Card from both side )

नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से आप विवाह और संपत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं.

How to do IGRSUP Registration for Property & Marriage

IGRSUP सम्पत्ति पंजीकरण कैसे आवेदन करें ?

  • सर्वप्रथम , आप IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप सम्पत्ति पंजीकरण के लिए सम्पत्ति आवेदन विकल्प पर जाएँ।

IGRSUP Registration Form 2021

  • और आवेदन करें पर क्लिक करें। आपके सामने नया पृष्ठ खुल जायेगा।
  •  यहाँ उपलब्ध नवीन आवेदन के विकल्प को चुने।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र है। यहाँ पूछी गई जानकारी जैसे जनपद , तहसील , पासवर्ड व मोबाइल नंबर भरने के बाद प्रवेश करें पर क्लिक करें।
  • आप देख सकते है आपका सम्पत्ति पंजीकरण आवेदन पत्र। यहाँ पर मांगी गयी सभी जानकारियाँ भरें। और आगे बढ़े पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में भरी सभी जानकारी को एक बार सुनिश्चित करें। व सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपका आवेदन पत्र जमा हो गया है। आपको एक क्रमांक नंबर प्राप्त होगा। उसे सुरक्षित रखें।
  • क्रमांक की सहायता से आप अपने आवेदन पत्र की स्थिति जान पाएंगे।

 विवाह पंजीकरण IGRSUP Vivah Panjikaran

  • सबसे पहले आप IGRSUP के आधिकारिक लिंक पर जाएँ।
  • अब आपको होमपेज पर विवाह पंजीकरण सेक्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें
  • यहाँ उपलब्ध विकल्प आधार आधारित विवाह पंजीकरण आवेदन करें को चुने।
IGRSUP Marriage Registration 2021
IGRSUP Marriage Registration 2021
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। जहाँ आपको मांगी गई जानकारी भरनी है। इसके बाद विवाह पंजीकरण पत्र आपके सामने खुल जायेगा।
  • इस आवेदन पत्र में पूछी गयी जानकारी भरें व मांगे गए दस्तावेज संलग्न करें।
  •  और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

आपको इस पंजीकरण के बाद एक क्रमांक संख्या प्राप्त होगी। भविष्य में आवेदन स्थिति जानने हेतु इसे संभाल कर रखें।

Official portalclick here
BMM Homeclick here

Post a Comment

Previous Post Next Post